फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बवानियां गांव का लिंगानुपात चिंताजनक : डॉ. मोनिका

विज्ञापन
फोटो संख्या:55-गांव बवानियां में  महिलाओं को जागरूक करते  स्वास्थ्य कर्मचारी--स्रोत- विभाग
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। गांव बवानियां में लिंग अनुपात में सुधार लाने के उद्देश्य से चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रतीक के मार्गदर्शन में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ विषय पर जागरूकता बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मोनिका ने की जबकि संचालन स्वास्थ्यकर्मी ज्ञानचंद आर्य ने किया। डॉ. मोनिका और स्वास्थ्यकर्मी अनिता ने बताया कि गांव का लिंग अनुपात चिंताजनक है, जिसे सुधारने के लिए सामाजिक सोच में बदलाव जरूरी है। उन्होंने बेटियों को समान अवसर, बेहतर शिक्षा और सम्मान देने का आह्वान किया। महिलाओं से बेटी बचाने और भ्रूण हत्या रोकने का संकल्प दिलवाते हुए हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें