फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: स्वयं सहायता समूह करेगा पानी में क्लोरिन जांच, लैब में जाएंगे सैंपल

विज्ञापन
फोटो 2 पेयजल जांच संबंधी प्रशिक्षण देते हुए लैब सहायक।स्रोत विभाग
विज्ञापन
नारनौल। अमृत मित्र योजना के अंतर्गत अब नारनौल शहर में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के सहयोग से पेयजल की जांच का कार्य करेंगी। इस संबंध में आयोजित बैठक में कार्यकारी अभियंता अमित जैन ने बताया कि योजना के तहत नारनौल और महेंद्रगढ़ शहर में स्वयं सहायता समूहों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है।
विज्ञापन

इन महिलाओं के माध्यम से पेयजल में क्लोरिन की जांच, पानी के सैंपल एकत्र करना, अस्वच्छ कनेक्शन ढूंढना और पाइपलाइन लीकेज की पहचान जैसी गतिविधियां की जाएंगी। स्वयं सहायता समूह की महिलाएं जिन लीकेज और अस्वच्छ कनेक्शनों की सूचना ऑनलाइन अपलोड करेंगी, वह संबंधित जेई और उपमंडल अभियंता की आईडी पर भी जाएगी। अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में इन समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना होगा।
नारनौल शहर से सात स्वयं सहायता समूहों ने टेंडर भरे थे, जिनमें से जय भोला भंडारी स्वयं सहायता समूह को यह कार्य सौंपा गया है। समूह की महिलाएं घर-घर जाकर पेयजल की जांच करेंगी। कार्यकारी अभियंता ने कहा कि इन प्रयासों से जहां शहर में पेयजल की गुणवत्ता सुधरेगी, वहीं महिलाओं को रोजगार भी मिलेगा। यह योजना महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन

जिला सलाहकार मंगतुराम सरसवा ने बताया कि चयनित समूह की महिलाओं की आईडी जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की वेबसाइट पर बनाई जाएगी। इसके बाद निर्धारित ड्रेस में महिलाएं घर-घर जाकर पेयजल जांच करेंगी। उपभोक्ताओं से अपील की गई कि वे इनका सहयोग करें ताकि पेयजल आपूर्ति को बेहतर बनाया जा सके।
आईडी बनने के बाद महिलाओं को ऑनलाइन डेटा अपलोड करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके उपरांत वे अपनी दैनिक गतिविधियों को ऑनलाइन दर्ज करेंगी और रजिस्टर में भी संधारित करेंगी। लैब अटेंडेंट विकास ने उपस्थित महिलाओं को पेयजल में क्लोरिन जांच की विधि के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें