फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: डॉ. संदीप यादव का असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयन

Sun, 23 Feb 2025 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 17डॉ. संदीप यादव।
विज्ञापन
मंडी अटेली। गांव मोहनपुर निवासी डॉ. संदीप यादव का मीरपुर यूनिवर्सिटी में कॉमर्स विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर चयन हुआ है। बीसीबी में कॉमर्स का एक ही पद था। जिसमें 500 से अधिक आवेदक थे। इससे पहले अटेली कॉलेज में 2017 तक एक्सटेंशन के पद 3 साल तक अपनी सेवा दी थी। वर्तमान में हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम रेवाड़ी में कार्यरत थे। साधारण किसान परिवार में जन्मे और मेहनत के बल पर यह मुकाम हासिल किया। इनके माता-पिता अशिक्षित व ग्रामीण परिवेश में रहते हुए बिना कोचिंग व बगैर मार्गदर्शन के यह मुकाम हासिल किया है। अपनी उपलब्धि का श्रेय अपनी माता राजबाला देवी, पिता नाहर सिंह, पत्नी डॉ. अभिलाषा, प्राचार्य गजानंद, सरोज देवी व मितांश को दिया है। इस उपलब्धि पर नेता जी सुभाष चंद्र बोस जनजागृति मंच के अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र पाल, गांव के सरपंच हरिसिंह, डॉ. बजरंग यादव व संदीप यादव आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें