फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जिले की 16 सदस्यीय महिला ओपन टीम का चयन, खेल महाकुंभ में होंगी शामिल

Fri, 04 Jul 2025 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:80- गांव पाली के खेल स्टेडियम में ओपन महिला क्रिकेट टीम में चुनी गई ​खिलाड़ी कोच  प
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। गांव पाली के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में चली दो दिवसीय ट्रायल प्रक्रिया के बाद शुक्रवार को 16 सदस्यीय ओपन महिला क्रिकेट टीम का चयन किया गया। अब चयनित टीम गुरुग्राम में होने वाले खेल महाकुंभ में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी।
विज्ञापन

खेल स्टेडियम पाली के क्रिकेट कोच प्रवीण कुमार ने बताया कि दो दिवसीय ट्रायल प्रक्रिया के तहत 19 से 21 वर्ष की 25 खिलाड़ी जिले से शामिल हुई थीं। तय मापदंडों के आधार पर दो दिनों तक इनकी परख कर 16 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी गई है। अब यह टीम प्रदेश स्तरीय खेल महाकुंभ में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन गुरुग्राम में किया जाएगा तथा मुकाबलों को जल्द ही शेड्यूल जारी किया जाएगा।
इंसेट
इन खिलाड़ियों को मिली टीम में जगह
ईशिका, ईशा, स्वीता, मुस्कान, सलोनी, उत्कर्ष, काव्या, हीना, तमन्ना, गौरिका, गुंजन, गुलशन बानो, कशिश, अंतिम और अंजली को जिले की क्रिकेट टीम में शामिल किया गया है। दो दिन तक चली प्रक्रिया के आधार पर बल्लेबाजी, गेंदबाजी, विकेट कीपर, आलराउंडर खिलाड़ियों के लिए अलग-अलग परिक्षण प्रक्रिया अपनाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें