फोटो संख्या: 73 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्याला पाथेड़ा में अव्वल रहे विद्यार्थियों को पुरस्कृत
कनीना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पाथेड़ा में बुनियाद व सुपर-100 में सफलता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्राचार्य ओमकुमार यादव ने सम्मानित किया।
प्राचार्य ओमकुमार यादव ने बताया कि जून माह में घोषित बुनियाद की लेवल तीन की परीक्षा में शालू व सुपर 100 में निखिल ने सफलता प्राप्त की। उन्होंने बताया कि दोनों ही विद्यार्थी बहुत प्रतिभावान हैं। निखिल ने एनएमएमएस व बुनियाद परीक्षा भी शानदार तरीके से उत्तीर्ण की थी। इस अवसर पर डिंपल, राजबाला कौशिक, मुनेश यादव, वंदना, सुरेश कुमार, राजेश कुमार, हनुमान सिंह, शैलेंद्र सिंह, प्रवीन कुमार, प्रदीप कुमार, दिनेश कुमार, कृष्ण कुमार, मुकेश, महावीर, राजेन्द्र एवं सुरेंद्र सिंह मौजूद रहे।