टैगोर स्कूल में सम्मानित विद्यार्थी स्टाफ के साथ---संवाद
- फोटो : Narnol
महेंद्रगढ़। किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना (केवीपीवाई) की प्रथम चरण की परीक्षा में चयनित विद्यार्थियों को शनिवार को टैगोर स्कूल प्रांगण में सम्मानित किया गया।
मीडिया प्रभारी मनीष यादव ने बताया कि गत दिनों ऑल इंडिया केवीपीवाई परीक्षा का आयोजन करवाया गया था जिसका परीक्षा परिणाम 24 जून को घोषित किया गया। इसमें स्कूल के 4 विद्यार्थियों ने प्रथम चरण की परीक्षा उत्तीर्ण की है। स्कूल में सम्मान समारोह का आयोजन कर सफल विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। प्राचार्य डॉ. निशा यादव और टैगोर ग्रुप ऑफ स्कूल के चेयरमैन डॉ. बीएल यादव ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर वीरेंद्र सिंह, निशांत शर्मा पीजीटी हेड, सुनील यादव, सुभाष यादव हेड, वर्षा यादव समेत कर्मचारी मौजूद रहे।
नारनौल : किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना (केवीपीवाई) का परिणाम शुक्रवार को घोषित किया गया। इस परीक्षा परिणाम में यदुवंशी शिक्षा निकेतन के 12 बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए चयनित सूची में अच्छी रैंक के साथ अपना स्थान बनाया हैं। विद्यालय के उपप्राचार्य नरेश यादव ने बताया कि यह छात्रवृत्ति परीक्षा इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस बैंगलोर द्वारा आयोजित की जाती है जिसमें यदुवंशी शिक्षा निकेतन नारनौल के 12 बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मेधावी सूची में स्थान बनाया है। चयनित होने वाले विद्यार्थियों में छवि, अखिल, भाविका, अंजलि, दिव्या, मनीष, अरूण, परिक्षित, अभिनव, लोकेश, आर्यन व हिमांशु ने यह उपलब्धि हासिल करके क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए मिसाल कायम कर दी हैं। इन सभी विद्यार्थियों को यदुवंशी ग्रुप के चेयरमैन राव बहादुर सिंह ने सम्मानित किया और उनके अभिभावकों व अध्यापकों को बधाई दी।