फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीकर-लोहारू ट्रैक पर 1 से दौड़ेगी ट्रेन

Sat, 29 Aug 2015 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
 लोहारू-सीकर ब्रॉडगेज लाइन पर पिछले तीन साल से ट्रेन चलने का इंतजार कर रहे क्षेत्रवासियों का इंतजार 1 सितंबर को पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन


सीकर रेलवे स्टेशन पर राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे इस ट्रैक पर पहली ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना करेंगी। उद्घाटन समारोह 1 सितंबर को सुबह 11 बजे होगा।

गौरतलब है कि ट्रैक का शुभारंभ 7 अगस्त को रेलमंत्री सुरेश प्रभु वीडियो कान्फ्रेंसिंग से करने वाले थे लेकिन राजस्थान में निकाय चुनाव के मद्देनजर आचार संहिता लगने के कारण स्थगित हो गया।
विज्ञापन


आचार संहिता समाप्त होने के बाद सांसद ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री से उद्घाटन के लिए समय मांगा गया। कार्यक्रम में सीकर के सांसद सुमेधानंद सरस्वती, झुंझुनू सांसद संतोष अहलावत और जयपुर मंडल के जीएम और डीआरएम उपस्थित होंगे।

उद्घाटन वाले दिन चलेगी स्पेशल ट्रेन:
उद्घाटन समारोह के दिन 1 सितंबर को सीकर से दिल्ली स्पेशल ट्रेन दोपहर 12.30 बजे चलेगी। इसको राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगी। यह ट्रेन केवल उद्घाटन अवसर पर ही चलेगी। इसके बाद 2 सितंबर से सभी ट्रेनें शेड्यूल के अनुसार चलेगी।

यह रहेगी समय सारिणी:
प्रारंभिक चरण में सीकर से रेवाड़ी के बीच दो और सीकर से दिल्ली के एक एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जाएगी। सीकर से पैसेंजर ट्रेन सुबह 7.00 बजे चलेगी जो रेवाड़ी 13.00 बजे पहुंचाएगी। यही ट्रेन 14.00 बजे वापस सीकर के लिए चलेगी जो रात्रि 20.00 बजे पहुंचाएगी। दूसरी पैसेंजर ट्रेन 21.00 बजे सीकर से चलेगी रेवाड़ी सुबह 3.00 बजे पहुंचाएगी। पैसेंजर गाड़ी रात्रि 21.15 पर चलेगी जो सीकर 5.00 बजे पहुंचेगी। दिल्ली सराय रोहिल्ला से सीकर के बीच बुधवार और शुक्रवार को एक्सप्रेस गाड़ी चलेगी। यह गाड़ी दिल्ली सराय रोहिल्ला से प्रात: 6.50 पर चलेगी जो सीकर 13.15 मिनट पर पहुंचेगी। यही ट्रेन सीकर से 14.15 बजे रवाना होकर रात 21.00 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

दैनिक रेलयात्री संघ करेगी स्वागत:
1 सितंबर को सीकर-लोहारू ट्रैक पर चलने वाली ट्रेन का महेंद्रगढ़ पहुंचने पर दैनिक रेलयात्री संघ स्वागत करेगा। संघ के प्रधान सुंदर लाल जोरासिया और सचिव रामनिवास पाटोदा ने बताया कि तीन सालों बाद ट्रैक पर गाड़ी चलेगी। क्षेत्र के लोगों को खाटूश्याम, सालासर और राणी सती में आस्था है। इसलिए समय-समय पर काफी संख्या में श्रद्धालु यहां से जाते हैं। सैकड़ों की संख्या में विद्यार्थी सीकर उच्च शिक्षा ग्रहण करने जाते हैं।
विज्ञापन


कोट्स
इस संबंध में सीकर के सांसद सुमेधानंद ने बताया कि 1 सितंबर से सीकर से लोहारू ब्रॉडगेज ट्रैक पर गाड़ी चला दी जाएगी। इसके लिए मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से उद्घाटन का समय ले लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें