फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचरे का बेहतर प्रबंधन के लिए अलग-अलग करें एकत्रित : अधिकारी

विज्ञापन
फोटो नंबर-10नाटक के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करती टीम। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। हरियाणा सरकार के स्वच्छता अभियान के तहत नगर परिषद शहर में जागरूकता अभियान चला रही है। यह अभियान स्वच्छता और कचरा पृथक्करण पर केंद्रित है। इसका उद्देश्य नागरिकों को स्वच्छ शहर निर्माण में सक्रिय भागीदार बनाना है।
विज्ञापन

अभियान बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, महिला आईटीआई के पास और नेताजी सुभाष पार्क के गेट पर चल रहा है। नागरिकों को गीले और सूखे कचरे के वैज्ञानिक प्रबंधन की जानकारी दी जा रही है। जिले में पांच टीमें सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को जागरूक कर रही हैं।
नप अधिकारियों ने कचरे को अलग-अलग एकत्रित करने को आवश्यक बताया। इससे कचरे का बेहतर प्रबंधन, पुनर्चक्रण और पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित होता है। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से चार रंगों के कूड़ेदान का उपयोग समझाया गया। कलाकारों ने स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़ते हुए घरों को साफ रखने का संदेश दिया।
विज्ञापन

कलाकारों ने नागरिकों से दैनिक जीवन में अच्छी स्वच्छता आदतें अपनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सही कचरा पृथक्करण से शहर प्रदूषण मुक्त बन सकता है। नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी जोगेंद्र सिंह कालीरामणा ने नागरिकों से अपील की।
उन्होंने अभियान को सरकारी कार्यक्रम के बजाय जनआंदोलन बनाने को कहा और परिवार व आसपास के लोगों को भी जागरूक करने का संदेश दिया। इससे नारनौल स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण अनुकूल शहर बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें