फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सोशल मीडिया पर देख सुनीता ने छत पर बनाई बगिया

विज्ञापन
फोटो संख्या:88 कनीना निवासी समाजसेवी सुनीता पौधों की देखभाल  करती--संवाद
विज्ञापन
कनीना। बचपन से पेड़-पौधों के प्रति लगाव रखने वाली समाजसेवी सुनीता रहेजा (63) ने पारिवारिक जिम्मेदारियों से मुक्त होने के बाद पर्यावरण संरक्षण को जीवन लक्ष्य बना लिया। एक वर्ष पहले सुनीता ने सोशल मीडिया पर देखकर घर की छत पर बगिया बनाई।
विज्ञापन

सुनीता पर बनाई बगिया में उन्होंने पीटोनिया, गेंदा, मोगरा, चमेली, सूरजमुखी सहित विभिन्न प्रकार की लता लगाई हुई है। इसके अलावा पीपल, बरगद, नीम व बेलपत्र जैसे पौधे लगाए हुए हैं।
वायु प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए एक संस्था से जुड़कर उन्होंने सूखे पत्तों और सब्जियों के छिलकों से खाद बनाना शुरू किया। सुनीता ने बताया कि शुरू से ही पौधों से विशेष लगाव रहा है, हमेशा सोचती थी कि कभी कुछ ऐसा करूंगी जो समाज ओर जीवों के लिए उपयोगी हो।
विज्ञापन

इस पर काम करने की बहुत जरूरत है बढ़ती हुई आबादी कटते हुए जंगल, कहीं रिहायशी जगह के लिए तो कहीं सड़कों के बिछते जल के लिए मनुष्य ने जंगल काटते जरा देर नहीं लगाई ।ओर परिणाम मिट्टी पानी ओर जल का प्रदूषण।
विज्ञापन

पर्यावरण मिट्टी पानी ओर जल से बना है और जब ये प्रदूषित हो जायेंगे तो जीवन कैसे संभव होगा। अब सुनीता बगिया के सहारे अपना समय बीता रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें