ड्रोन के माध्यम से पहाड़ी क्षेत्र में बीज बिखेरते वन विभाग के अधिकारी।
- फोटो : Narnol
अरावली की पहाड़ियों में हरियाली बढ़ाने और पौधरोपण के लिए वन विभाग ने पहाडों में बीज बिखेरने की योजना बनाई है। जिसके तहत वीरवार को रेंज अधिकारी रजनीश यादव के नेतृत्व में ड्रोन की सहायता से गांव गोलवा व नायन की पहाडिय़ों पर विभिन्न प्रकार के पौधों के करीब सवा लाख बीज बिखेरे हैं। जिसमें जंगल जलेबी, कैरी, रोंद्र व छापडी पौधों के बीज शामिल हैं। जिससे इस बरसाती सीजन में पहाड़ों के बीज अंकुरित होने से हरियाली ही हरियाली छा जायेगी। जिससे वातावरण में सुधार होगा। जिससे पहाड़ों पर रहने वाले जीव भी भूख से व्याकुल नहीं रहेंगे। गौरतलब हैं कि गांव नायन और गोलवा की पहाड़ियों पर बिना संभाल व बरसात की कमी के चलते काफी छोटे पेड़ पौधे सूख गए हैं। जिससे पहले जैसी हरियाली नहीं रही। अब बरिश के सीजन में पौधरोपण का सबसे अच्छा समय है। वन अधिकारी रजनीश यादव ने बताया कि पहाड़ों पर पौधरोपण व सिंचाई करना संभव नहीं हो पाता है, इसलिए बीज बिखेरा गया हैं। पहाड़ों पर दीमक व कीड़ों का प्रकोप अधिक रहता है इसलिए इनसे बचाव के लिए बीज को बिखेरने से पहले उपचारित किया गया है। जिसके लिए बीज के उपर खाद का लेप लगाया गया हैं ताकि बीज हवा व पानी के प्रभाव से बीज बहे ना। उन्होंने बताया कि लोगों को 50 हजार पौधे बांटे जाएगे।