फोटो 01 कोर्ट में आने वालों की तलाशी लेती पुलिस। संवाद
- फोटो : जिला अस्पताल में युवक को एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगाते फार्मासिस्ट।
नारनौल। अदालत परिसर में पुलिस प्रशासन ने हाल ही में अदालत की सुरक्षा और मजबूत कर दी है। साथ ही अदालत में प्रवेश करने वाले तीनों द्वार पर पुलिसकर्मी तैनात कर दिए हैं। ये कर्मचारी अब अदालत में आने वाले हर स्त्री पुरुष की मशीनों की सहायता से तलाशी ले रहे हैं।
हाल ही में जिला बार एसोसिएशन के प्रधान ने प्रशासन से अदालत परिसर की सुरक्षा को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से अतिरिक्त कर्मचारियों की नियुक्ति की मांग की थी। प्रशासन ने भी उनकी जायज मांग पर संज्ञान लेते हुए अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात कर दिए हैं।
पूर्व में अदालत परिसर की सुरक्षा के लिए 18 पुलिसकर्मी तैनात थे लेकिन प्रधान की मांग करने के बाद प्रशासन की ओर से 5 पुलिसकर्मियों की और नियुक्ति कर दी है। ऐसे में अब कुल चार महिला सहित 23 पुलिसकर्मी अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
अदालत में प्रवेश करने के तीन द्वार है जिसमें पहला है मुख्य द्वार। इसके बाद पुराने लघु सचिवालय से होता हुआ और तीसरा वकीलों के चेंबर से होता हुआ शामिल है। इन सभी पर महिला पुलिस सहित कर्मचारी हाथ में एचएचएमटी मशीनों सहित तैनात हैं।