फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: इलेक्ट्रीशियन, फिटर, वेल्डर, स्टेनो हिंदी, वायरमैन ट्रेड की सीटें फुल

Thu, 06 Nov 2025 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:52- राजकीय औद्योगिक प्र​शिक्षण संस्थान में दा​खिले के दौरान विद्या​र्थियों का इंतजा
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। क्षेत्र की चार आईटीआई में अंतिम दिन तक एक भी दाखिला नहीं हो पाया और नोडल अधिकारी खाली बैठकर लौट गए। आईटीआई में 25 से 40 फीसदी सीटें खाली हैं। इस बार युवाओं ने आईटीआई में दाखिला लेने में अधिक रुचि नहीं दिखाई।
विज्ञापन


बता दें कि आईटीआई में एससीवीटी मोड में दाखिला लेने के लिए मुख्यालय की ओर से दोबारा पोर्टल खोला गया था। इसके बाद भी संस्थानों में कहीं पर की पूछताछ और दाखिला लेने के लिए पहुंचे। अब बुधवार रात तक पोर्टल खुला रहा। बुधवार को राजकीय अवकाश के दिन भी नोडल अधिकारी संस्थानों में पहुंचे और दाखिला की पूरी तैयारी रखी थी।
शाम पांच बजे तक कोई युवा संस्थानों में दाखिला लेने नहीं आया। यदि शहर की बॉयज आईटीआई की बात करें तो इसमें कुल 112 सीटें और 10 ट्रेड हैं। संस्थान में कोपा की सभी 19 सीटों पर दाखिले हो चुके हैं जबकि सेमीकंडक्टर टेक्नीशियन की सभी 19 सीटें खाली हैं। संस्थान की 52.6 फीसदी सीटों पर दाखिले हो पाएं हैं जबकि 47.3 फीसदी सीटें खाली रही हैं।
विज्ञापन

वहीं शहर की महिला आईटीआई में दो ट्रेड हैं और 24 सीटें हैं। इनमें से 10 सीटें अभी रिक्त हैं। प्रतिशत की बात की जाए तो संस्थान की 41.6 फीसदी सीटें खाली और 58.3 फीसदी सीटों पर दाखिले हुए हैं। इसी तरह सतनाली आईटीआई में सीटों की स्थिति पर गौर की जाए तो यहां पर 75.5 फीसदी सीटों पर दाखिले हुए जबकि 24.4 फीसदी सीटें रिक्त रह गई। संस्थान में 9 ट्रेड में 196 सीटें हैं।
इनमें से 48 सीटें अभी भी रिक्त हैंं। यहां पर इलेक्ट्रीशियन, फिटर, वेल्डर, स्टेनो हिंदी, वायरमैन ट्रेड में सीटें फुल हुई जबकि वुड वर्क टेक्नीशियन ट्रेड में किसी भी युवा ने दिलचस्पी नहीं दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें