फोटो संख्या:62- महेंद्रगढ़ निजी अस्पताल में उपचाराधीन डेंगू का मरीज--संवाद
महेंद्रगढ़। स्वास्थ्य विभाग महेंद्रगढ़ क्षेत्र में सीजन का पहला डेंगू का मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया है।
गांव सीगड़ा निवासी दीपक की जांच रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हुई है। परिजन उसे कोसली के एक निजी अस्पताल ले गए। जहां पर जांच के दौरान डेंगू की रिपोर्ट पाॅजिटिव पाई गई। इसके बाद परिजन दीपक को रेवाड़ी के एक निजी अस्पताल में जांच कराई तो वहां पर भी डेंगू की रिपोर्ट पॉजिटिव बताई गई। इसके बाद परिजनों ने दीपक को महेंद्रगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
तीन दिन उपचार के बाद वीरवार को ही दीपक को छुट्टी दी गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभी तक ग्रामीण क्षेत्रों में फॉगिंग नहीं कराई गई है। इसके कारण लगातार डेंगू व मलेरिया का खतरा बढ़ रहा है। दीपक के पिता पंकज ने बताया कि महेंद्रगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। ग्राम पंचायत व स्वास्थ्य विभाग ने गांव में अभी तक फॉगिंग नहीं करवाई है। बारिश के कारण मच्छरों की संख्या बढ़ती जा रही है।
वहीं ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते यदि स्वास्थ्य विभाग और पंचायत की ओर से फॉगिंग करवाई जाती तो यह समस्या नहीं आती। अब गांव के लोग बीामारी फैलने की आशंका जता रहे हैं। बारिश क कारण नालियों और गली में गंदा पानी जमा है, जो मच्छरों के पनपने का मुख्य कारण बन रहा है।