फोटो 5झुग्गी झोपड़ियों में सर्च अभियान के तहत जांच करते पुलिस टीम।स्रोत प्रवक्ता
नारनौल। महेंद्रगढ़ पुलिस ने जिलेभर में सर्च अभियान चलाया। सुरक्षा के मद्देनजर और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से अभियान महेंद्रगढ़ क्षेत्र के सभी थाना प्रबंधकों और चौकी इंचार्ज की देखरेख में चलाया गया। झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले लोगों के पहचान पत्र और अन्य जरूरी कागज जांचे गए। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मंगलवार को पुलिस टीमों ने भट्ठों में रहने वाले व्यक्तियों के रिहायशी प्रमाण पत्रों की जांच की। वाहनों के कागज भी चेक किए गए। अभियान का उद्देश्य झुग्गी-झोपड़ियों में रह रहे बाहरी नागरिकों की पहचान करना है। संवाद