फोटो संख्या:60-लघु सचिवालय महेंद्रगढ़ में लोगों की समस्या सुनते एसडीएम संजीव कुमार--स्रोत-- संव
महेंद्रगढ़। एसडीएम संजीव कुमार ने शुक्रवार को समाधान शिविर में 20 लोगों की शिकायतें सुनी इनमें से अधिकतर शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजकर जल्द निपटारा करने के निर्देश दिए।
एसडीएम संजीव कुमार ने बताया कि शिविरों में पुलिस, राजस्व, नगर परिषद, समाज कल्याण आदि जन कल्याण की योजनाएं लागू करने वाले विभागों के अधिकारी उपस्थित रहते हैं। अब प्रॉपर्टी आईडी और परिवार पहचान पत्र की त्रुटियां दूर करने के लिए सुनवाई जिला और उपमंडल स्तर पर हो रही है। इस मौके पर ग्रीवेंस कमेटी सदस्य जिला अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा पवन खैरवाल, तहसीलदार मदनलाल शर्मा, बिजली विभाग से एसडीओ अशोक कुमार, जिला कल्याण विभाग से ममता, पशुपालन विभाग से कुलदीप शर्मा व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।