फोटो संख्या:52- लघु सचिवालय महेंद्रगढ़ में लोगों की समस्या सुनते एसडीएम संजीव कुमार--स्रोत-- सं
महेंद्रगढ़। सरकार के निर्देश पर प्रतिदिन सुबह 9 से 11 बजे तक उपमंडल स्तर पर एसडीएम कार्यालय में समाधान शिविर लगाया जा रहा है। एसडीएम संजीव कुमार ने शुक्रवार का समाधान शिविर में 13 लोगों की शिकायतें सुनी। इनमें से अधिकतर शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया व बाकी शिकायतों को संबंधित विभागों को भेज कर जल्द निपटारा करने के निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि इन शिविरों में पुलिस, राजस्व, नगर परिषद, समाज कल्याण आदि जन कल्याण की योजनाएं लागू करने वाले विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहेंगे। शिविर में जमीन की रजिस्ट्री, एनओसी प्राप्त करने, राशन कार्ड बनवाने, राशन वितरण, सामाजिक सुरक्षा पेंशन जैसे बुढ़ापा पेंशन, दिव्यांग व विधवा पेंशन से संबंधित मामलों की सुनवाई भी होगी। इस मौके पर कृषि विभाग से गजानंद, नगर पालिका से सोनू, जिला समाज कल्याण विभाग से प्रदीप, जिला कल्याण विभाग से ममता, आशुलिपिक ब्रह्मानंद, डीईओ नितिन, क्रीड विभाग से अनिता व रवि के अलावा अनेक अधिकारी मौजूद रहें।