फोटो संख्या:51 सतनाली में समस्याएं सुनतीं एसडीएम कनिका गोयल। स्रोत:विभाग
सतनाली। एसडीएम कनिका गोयल ने मंगलवार को सतनाली खंड कार्यालय में आयोजित समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याएं सुनी व संबंधित विभाग को उनके समाधान बारे निर्देश दिए। समाधान शिविर में अवैध कब्जा, पेंशन, सामाजिक सुरक्षा, राशन कार्ड, बिजली से संबंधित व राजस्व मामलों से जुड़ी समस्याएं सामने आई। इनमें से अनेक समस्याओं की मौके पर ही कार्रवाई शुरू करते हुए नागरिकों की समस्याओं का समाधान किया गया। इस अवसर पर खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी मनोज कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। संवाद