महेंद्रगढ़। गांव निम्बी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का बुधवार को एसडीएम योगेश सैनी ने निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र में बच्चों के लिए उपलब्ध सुविधाओं, राशन, दवाइयों, खिलौनों और रिकॉर्ड की जांच की। उन्होंने बच्चों व कर्मचारियों की उपस्थिति, स्टॉक रजिस्टर और राशन भंडारण की भी जानकारी ली। एसडीएम ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों की शिक्षा और विकास की पहली सीढ़ी हैं। बच्चों को पौष्टिक भोजन और बेहतर सुविधाएं देना जरूरी है। उन्होंने राशन को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से रखने के निर्देश दिए। साथ ही टीकाकरण जैसी गतिविधियों की सही तरीके से वीडियोग्राफी कराने के निर्देश दिए। संवाद