नारनौल। रोटरी क्लब ऑफ नारनौल रॉयल्स 12 सितंबर को एक विशेष मैमोग्राफी कैंप आयोजित कर रहा है। इसका उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना और स्तन कैंसर की समय रहते पहचान व जागरूकता बढ़ाना है। यह कैंप 12 सितंबर को प्रातः 10:00 बजे से आरपीएस पब्लिक स्कूल नारनौल में लगेगा। इसमें महिलाओं के लिए आधुनिक तकनीक से सुरक्षित और दर्द रहित मैमोग्राफी स्क्रीनिंग की सुविधा मिलेगी। संवाद