नारनौल। लघु सचिवालय में वीरवार को आयोजित समाधान शिविर में एसडीएम अनिरुद्ध यादव ने जनता की समस्याओं को सुना। शिविर में कुल 52 नागरिकों ने अपनी शिकायतें दर्ज करवाईं जिन्हें संबंधित विभागीय अधिकारियों को सौंपते हुए प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संवाद