फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर एसडीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Wed, 22 Jan 2025 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:55- एसडीएम संजीव कुमार--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाने व तैयारियों को लेकर उपमंडल अधिकारी ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपमंडल अधिकारी संजीव कुमार ने गणतंत्र दिवस समारोह की व्यवस्थाओं से जुड़े संबंधित विभागीय अधिकारियों को को निर्देश देते हुए कहा कि राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस को उत्साह व उमंग के साथ गरिमापूर्ण माहौल में जन-सहभागिता के साथ मनाया जाएगा। समारोह के दौरान परेड, पीटी शो व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सही से तैयारी करवाएं और कार्यक्रम राष्ट्र भक्ति से ओतप्रोत होने चाहिए।
विज्ञापन

एसडीएम संजीव कुमार ने समारोह स्थल पर बिजली, पानी, मेज, कुर्सियां, टेंट, सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने व शहीद स्मारकों की सजावट करने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अपने-अपने विभाग से संबंधित सौंपी गई जिम्मेवारियों का निर्वहन निष्ठापूर्वक किया जाए। परेड तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रथम रिहर्सल 22 जनवरी तथा 24 जनवरी को राजकीय माॅडल संस्कृति स्कूल महेंद्रगढ़ में फाइनल रिहर्सल की जाएगी। जनस्वास्थ्य विभाग, वन विभाग, शिक्षा विभाग, कृषि विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग मनमोहक झांकियों का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें