फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: एसडीएम ने बच्चों संग खाया मिड-डे मील, जांची स्कूल की व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। एसडीएम योगेश सैनी ने शुक्रवार को गांव राजावास स्थित राजकीय उच्च विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूल की पढ़ाई, साफ-सफाई और मिड-डे मील की व्यवस्था को जांचा। एसडीएम सीधे स्कूल की रसोई में पहुंचे और राशन, खाद्यान्न के स्टॉक व साफ-सफाई का जायजा लिया।
विज्ञापन

भोजन की गुणवत्ता जांचने के लिए उन्होंने खुद मिड-डे मील खाया। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता पर संतोष जताते हुए स्टाफ को निर्देश दिए कि बच्चों को हमेशा ताजा, पौष्टिक और तय मेन्यू के अनुसार भोजन दिया जाए। उन्होंने कहा कि भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
इसके बाद एसडीएम ने अलग-अलग कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से बातचीत की। उन्होंने बच्चों से पाठ्यक्रम और सामान्य ज्ञान से जुड़े सवाल पूछे, जिनका विद्यार्थियों ने उत्साह से जवाब दिया। उन्होंने स्मार्ट बोर्ड, लाइब्रेरी और कंप्यूटर लैब का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

एसडीएम ने स्कूल का उपस्थिति रजिस्टर, पीने के पानी की व्यवस्था और शौचालयों की सफाई भी देखी। उन्होंने प्रधानाचार्य को निर्देश दिए कि विद्यार्थियों की शिक्षा और स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने शिक्षकों से शिक्षा का स्तर और बेहतर करने का आह्वान किया। निरीक्षण के दौरान प्रधानाचार्य सहित पूरा स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें