फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल का एसडीएम व सीटीएम ने किया निरीक्षण, दिए निर्देश

विज्ञापन
तापमान चेक करवाते सीटीएम व एसडीएम। - फोटो : Narnol
विज्ञापन
नारनौल। एसडीएम मनोज कुमार ने शनिवार को बिना मास्क सार्वजनिक स्थानों पर घूम रहे लोगों के चालान काटे। इसके अलावा उन्होंने नागरिक अस्पताल नारनौल व डेडिकेटेड कोविड-19 सेंटर पटीकरा में स्वास्थ्य सेवाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने टीकाकरण के कार्य का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ नगराधीश अमित कुमार भी मौजूद थे।
विज्ञापन

एसडीएम ने सबसे पहले नागरिक अस्पताल नारनौल में आइसोलेशन सेंटर में मौजूद सुविधाओं की जानकारी ली। इसके बाद वह पटीकरा में बनाए गए डेडिकेटेड कोविड-19 सेंटर में पहुंचे। जहां पर भर्ती मरीजों का सीसीटीवी के माध्यम से हालचाल जाना। उसके बाद उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र छीलरो, नांगल चौधरी व मंढाणा में जाकर सरकार से जारी गाइडलाइन का अनुपालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी केंद्रों पर साफ-सफाई पर विशेष फोकस रखने को कहा। एसडीएम ने स्वास्थ्य कर्मियों से कोरोना टेस्ट के लिए जा रहे सैंपल के संबंध में भी पूछताछ की। इस दौरे के दौरान उन्होंने कारोली टोल और सिरोही बहाली टोल प्लाजा पर भी बिना मास्क लगाए मिले लोगों का चालान किया। उन्होंने सभी को मास्क देते हुए भविष्य में बिना मास्क के बाहर न निकलने की चेतावनी दी।
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के अधिकारी समय-समय पर विभिन्न प्रतिष्ठानों और मैरिज पैलेस का भी निरीक्षण कर रहे हैं। कहीं भी सरकार की गाइडलाइन का पालन नहीं होता है तो संबंधित के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने नागरिकों से भी आह्वान किया कि वे कोविड-19 को लेकर लापरवाही न करें। डॉक्टर की सलाह के अनुसार अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। कोरोना को काबू करने के लिए सबसे बेहतरीन तरीके का मास्क लगाना है और असामाजिक दूरी का ख्याल रखना है।
विज्ञापन

ओपीडी और टीकाकरण की ली जानकारी
शनिवार की सुबह 11 बजे एसडीएम व सीटीएम नागरिक अस्पताल में पहुंचे। वहां दोनों सीधे टीकाकरण सेंटर पहुंचे और टीकाकरण कार्य में लगे कर्मचारियों से बातचीत कर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बाद में अस्पताल की ओपीडी में लोगों को सोशल डिस्टेंस के बारे में बताया। कर्मचारियों को हिदायत दी की ओपीडी में आने वालों को सैनिटाइज व थर्मल स्कैनिंग करके अंदर जाने दें। इस मौके पर डिप्टी एमएस डॉ. राजेश कुमार से ओपीडी, इमरजेंसी और गायनी समेत वार्डों में जाकर प्रबंधन की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें