फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डुलाना रोड़ पर स्कार्पियो- बाइक की टक्कर, पूर्व सैनिक की मौत, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
डुलाना रोड स्थित एक निजी अस्पताल के पास स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार पूर्व सैनिक की मौत हो गई। स्कॉर्पियो में सवार पांच लोग घायल हो गए। घायलों को नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ भर्ती करवाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक के भतीजे की शिकायत पर स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव सुरजनवास निवासी रामकिशन सोमवार को दोपहर बाद बाइक पर सवार होकर महेंद्रगढ़ से अपने गांव जा रहा था। गांव डुलाना निवासी सुदेश(39) अपने गांव के मनोज (40), नांगल सिरोही निवासी दिनेश (38), प्रीतम (43) और देवेंद्र (35) के साथ स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर गांव डुलाना से महेंद्रगढ़ की ओर आ रहे थे। डायट से कुछ आगे निजी अस्पताल के पास स्कॉर्पियो से बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद स्कॉर्पियो सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक और स्कॉर्पियो सवार सहित सभी छह लोग घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने घायलों को उपचार दिया। उपचार के दौरान बाइक सवार पूर्व सैनिक रामकिशन ने दम तोड़ दिया। अन्य घायलों को उपचार के लिए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के भतीजे सुरेश कुमार के बयान स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें