फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कक्षा 4 से 12वीं के छात्रों के लिए आज से खुलेंगे स्कूल

Tue, 16 Jan 2024 01:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। जिले के सभी सरकारी व निजी विद्यालय शीतकालीन अवकाश के बाद मंगलवार से खोलने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। पत्र में कहा गया है कि कक्षा 4 से 12वीं के विद्यार्थियों की मंगलवार से कक्षा शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए विभाग की तरफ से दिशानिर्देश भी जारी किए गए है, जिसमें कहा गया है कि कक्षा 1 से कक्षा 3 तक के छात्रों की 20 जनवरी तक अवकाश रहेगा। वहीं कक्षा 4 व 5 के विद्यार्थियों के लिए विद्यालय खोलने अथवा न खोलने का निर्णय करवा लिया जाए। सभी शैक्षणिक तथा गैर शैक्षणिक स्टॉफ के लिए 16 जनवरी से पुन: की भांति विद्यालय में उपस्थित होना अनिवार्य है। सभी विद्यालयों का समय सुबह 10 से सायं 4 बजे तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें