नारनौल। क्षेत्र के भांखरी गांव में स्कूल की दीवार गिरने से एक महिला की मौत हो गई। महिला स्कूल से सटे खेत में सरसों की कटाई कर रही थी। इसी दौरान अचानक से दीवार गिरने से दब गई।
भांखरी गांव में सरकारी स्कूल के पास लगते खेत में राजेश देवी परिवार के सदस्यों के साथ सरसों की कटाई कर रही थी। जब वह स्कूल की दीवार के पास सरसों की कटाई कर रही थी तो अचानक से दीवार गिर गई। इसकी चपेट में राजेश देवी आ गई। हालांकि साथ परिवार के सदस्य भी सरसों की कटाई कर रहे थे,लेकिन राजेश देवी को ज्यादा चोट लगी थी। गंभीर हालात में परिजन नारनौल ले आए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।