नारनौल। छापडा सलीमपुर के राजकीय प्राथमिक पाठशाला में चोरों ने ताला तोड़कर कंप्यूटर व अन्य सामान चोरी कर लिया। पुलिस शिकायत में गांव बवानिया निवासी संदीप कुमार ने बताया कि वह राजकीय प्राथमिक पाठशाला छापड़ा सलीमपुर में बतौर इंचार्ज (हेडमास्टर) तैनात है।
स्कूल की 28 मई से गर्मी की छुट्टी पड़ गई थी। इसके बाद विद्यालय बंद करके चले गए थे। चार जून को उल्लास की सर्वे के लिए वह और सहायक अध्यापक आनंद प्रकाश व अतर सिंह स्कूल में गए तो एक कमरे का ताला टूटा मिला।वहीं कमरे में रखा एक कंप्यूटर व अन्य सामान चोरी मिला। पुलिस ने स्कूल के हैडमास्टर की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।