फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल मंडी में सरसों खरीद के लिए शेड्यूल जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। रबी सीजन-2024 की खरीद को सुचारु रूप से चलाने के लिए रोस्टर अनुसार खरीद की जानी है ताकि मंडी में अव्यवस्था न हो व किसानों को फसल बेचने में किसी प्रकार की परेशानी ना हो। उपमंडल अधिकारी सह प्रशासक मार्केट कमेटी नारनौल डाॅ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि 25 अप्रैल को नई अनाज मंडी नारनौल में अमरपुर जोरासी, बलाह कलां, बापडोली, बास किरारोद उमराबाद, बसीरपुर, भांखरी, भूषण कलां, चिंडालिया, डेरोली अहीर, दनचोली, ढाणी बाठोठा, धानोता, धरसू, डोहर कलां, दुबलाना, फैजाबाद, गहली, घाटाशेर, गोद, गुवानी, हाजीपुर, हमीदपुर व हसनपुर गांवों के किसानों की सरसों खरीद की जाएगी।
विज्ञापन

26 अप्रैल को हुडिना, जैलाफ, जाट गुवाना, जाखनी, कारोली, कोरियावास, कांवी, कारोता, खामपुरा, खानपुर, खासपुर, खटोटी खुर्द, खटोटी सुलतानपुर, खोडमा, किरारोद अफगान, कुलताजपुर, लुतफपुर, मंडलाना, महरमपुर, मारोली, मंढाणा, मेई व मीरपुर तथा 27 अप्रैल को मित्रपुरा, मोहम्मदपुर हमीदखान, मुकन्दपुरा, मुरारीपुर, नांगल काठा, नारनौल, नुनी कला, नुनी अव्वल, पटीकरा, रघुनाथपुरा, रामबास, रामपुरा, रसूलपुर, सलुनी, शहरपुर, सेका, शाहपुर, शाहपुर-1, शोभापुर, सीहमा, टहला, ताजीपुर, ताजपुर व थाना गांवों के किसानों की सरसों खरीद की जाएगी। उन्होंने बताया कि सभी किसान अपने आधार कार्ड लेकर आएं तथा बिना रोस्टर के किसी भी किसान की सरसों नहीं खरीदी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें