फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सावित्रीबाई फुले जयंती श्रद्धा से मनाई

विज्ञापन
फोटो 09 सावित्रीबाई को नमन करते समाज के गणमान्य लोग। संस्थ
विज्ञापन
नारनौल। सैनी सभा की ओर से समाज सुधारक व नारी शिक्षा की अग्रदूत माता सावित्रीबाई फुले की जयंती सैनी सभा प्रांगण में बड़े ही श्रद्धा, उत्साह व गरिमामय वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर की गई। सभा प्रधान बिशन सैनी ने कहा कि माता सावित्रीबाई फुले ने उस समय बालिका शिक्षा की अलख जगाई, जब समाज में बेटियों को पढ़ाना स्वीकार्य नहीं था। उन्होंने न केवल शिक्षा का दीप जलाया, बल्कि नारी सम्मान और सामाजिक समानता की मजबूत नींव रखी। आज उनके विचारों को अपनाकर शिक्षा, विशेषकर बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें