फोटो संख्या:-56 गांव गोमली में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के प्रति जागरूक करते हुए---स्रोत ग्रामीण
महेंद्रगढ़। गोमला में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जागरूकता अभियान के अंतर्गत सुपरवाइजर ज्योति यादव के नेतृत्व में जागरूकता रैली निकाली गई।
ग्रामीणों को बेटा-बेटी में भेदभाव न करने की सलाह दी गई। स्वास्थ्यकर्मी अनिल रसूलपुरिया ने बताया कि आज के दौर में बेटी का बहुत महत्व है। बेटी दो परिवारों को जोड़ने का कार्य करती है। ज्योति यादव ने कहा की सभी को मिलकर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ को सार्थक करना है। इस अवसर पर पुष्पा देवी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ललिता, सुनीता, सविता, अन्नू बाई आदि मौजूद रहीं।