नारनौल। ऑल इंडिया सेव एजुकेशन कमेटी के तत्वावधान में सार्वजनिक शिक्षा को बचाने के लिए 3 फरवरी को नई दिल्ली में अखिल भारतीय शिक्षा बचाओ सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन की अध्यक्षता प्रकाश एन शाह अध्यक्ष ऑल इंडिया सेव एजुकेशन कमेटी करेंगे।
जिला संयोजक मास्टर बिजेंद्र सिंह ने बताया कि नई शिक्षा नीति -2020 को वापस लेने और इसके स्थान पर एक ऐसी जन हितैषी शिक्षा नीति लाने की जरूरत है, जो धर्मनिरपेक्ष, वैज्ञानिक और लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रख सकें। हम सब कर्तव्यनिष्ठ शिक्षकों और बुद्धिजीवियों से एक ऐसी शिक्षा प्रणाली जिसके लिए हमारे देश के महापुरुष व मनीषियों ने संघर्ष किया था, ऐसी लोकतांत्रिक, धर्मनिरपेक्ष और वैज्ञानिक शिक्षा प्रणाली को शिक्षा बचाओ अभियान के माध्यम से शिक्षा के सार चरित्र निर्माण व मानव निर्माण को भटकाव से बचाने की जरूरत है।