फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बिहाली गोशाला में बायोगैस गोबर प्लांट का कार्य शुरू

Wed, 31 Jan 2024 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी अटेली। स्वच्छ भारत मिशन एवं मोदी पायलट प्रोजेक्ट के अंतर्गत श्री कृष्ण बाल गोपाल गोशाला बिहाली में करोड़ों रुपए की लागत से बायोगैस गोबर धन प्लांट का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इससे गोशाला के साथ-साथ ग्रामीण भी लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन

सरकार की जनकल्याणकारी योजना के चलते बिहाली गोशाला परिसर में पंचायती राज द्वारा गोबर गैस प्लांट का निर्माण किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए नैन बिल्डर नवीन नैन व प्रोफेसर रमेश दहिया ने बताया कि यह प्लांट 10 मीटर की चौड़ाई व 17 फीट की ऊंचाई में बनकर तैयार किया जाएगा। प्लांट की क्षमता 400 क्यूसिक मीटर की होगी। लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस प्लांट से गोशाला के अतिरिक्त गांव के 80 घरों को गैस कनेक्शन देकर गैस मुहैया कराई जाएगी। प्लांट का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। अक्तूबर महीने तक इसका कार्य पूरा कर दिया जाएगा। यह गोबर गैस घरेलू गैस सिलिंडर से 30 फीसदी सस्ती प्राप्त होगी। बताया जाता है कि प्लांट में गायों के गोबर का प्रयोग किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि यह प्लांट जिला का पहला प्लांट है। गोशाला में इस समय लगभग 1365 गोवंश उपलब्ध है, जिसके चलते गोबर भी काफी मात्रा में एकत्रित होता है। प्लांट चालू होने पर जहां गोबर का प्रयोग करने से साफ सफाई की व्यवस्था भी सुचारु बनेंगी, वही सस्ती व समय अनुसार गैस मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें