फोटो 1गोपाल गोशाला में हरे चारे की सवामनी करते परिषद के सदस्य।स्रोत प्रवक्
नारनौल। भारत विकास परिषद शाखा नारनौल के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय बगड़ावत सिंह की 9वीं पुण्यतिथि पर हरे चारे की सवामनी लगाई गई। सवामनी भाविप सदस्य व उनके सुपुत्र प्रदीप यादव द्वारा श्री गोपाल गोशाला रेवाड़ी रोड पर प्रात 7:15 बजे की गई। मुख्य अतिथि समाजसेवी प्रदीप गुप्ता जी ने प्रदीप यादव जी को पटका पहनाकर सम्मानित किया । कार्यक्रम के अंत में स्वर्गीय बगड़ावत सिंह के परिषद में दिए गए प्रेरणादायी योगदान को स्मरण करते हुए सभी सदस्यों ने उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर परिषद अध्यक्ष कवीन्द्र सचदेवा, सेवा प्रकल्प संयोजक पवन कुमार यादव तथा कार्यक्रम संयोजक नवीन गुप्ता, भीम सैन शर्मा, सरोज कश्यप, यशोदा यादव आदि उपस्थित रही। संवाद