फोटो संख्या:-51 श्री गोशाला धोलपोश में गायों के लिए सवामणी लगाते हुए श्रद्धालु---स्रोत स्वयं
महेंद्रगढ़। श्री गोशाला धोलपोश आश्रम में मंगलवार को स्नेह पाल मुदगिल जिला रेवाड़ी गांव सीहा वाले ने परिवार की सुख समृद्धि के लिए सवामनी लगाई।
गायों को चाट खिलाया। गोशाला धोलपोश के प्रधान रविंद्र तिवाड़ी ने कहा की गोसेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। जो व्यक्ति सच्चे मन से गोसेवा करता है। वह अपने जीवन में कभी संकटों का सामना नहीं करता है।
सच्चे मन से की गई गो सेवा कभी व्यर्थ नहीं जाती। जहां गोमाता सुख चैन की सांस लेती है वहां साक्षात रूप में देवता वास करते है। उन्होंने कहा कि गायों के मल मूत्र व गोबर से कई प्रकार की जीवन रक्षक दवाइयां बनाई जाती हैं। इस अवसर पर डॉ. मनोज शर्मा, अभिषेक शर्मा, नेहा, ध्रुविका, प्राणेश आदि मौजूद रहे। संवाद