फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अनाथ गोशाला में लगाई सवामनी

विज्ञापन
फोटो नंबर-13गोशाला में सवामनी के दौरान हरी चरी काटते मंडल के सदस्य। स्रोत: संस्था - फोटो : बहराइच मेडिकल कॉलेज में ओपीडी के बाहर लगी भीड़।
विज्ञापन
नारनौल। गो सेवा मंडल नारनौल के सानिध्य में मंगलवार को श्री अनाथ गोशाला में गो माता के लिए हरी सब्जी एवं हरी चरी की सवामनी लगाई गई। इस सेवा कार्य के मुख्य यजमान रविंद्र भूषण और उनकी धर्मपत्नी रंजना भूषण रहे। इस अवसर पर रविंद्र भूषण ने कहा कि गो सेवा सबसे बड़ा पुण्य कार्य है और गो माता की सेवा करना प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक कर्तव्य होना चाहिए। इस मौके पर गो सेवा मंडल के प्रधान सतपाल यादव, गोशाला प्रधान उज्जन पाल, संस्थापक मुकेश वालिया, रमेश यादव, सज्जन सिंह, दलीप सिंह, राजेश यादव, सुभाष शर्मा, सुरेंद्र यादव, पवन शर्मा व जितेंद्र यादव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें