फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सतपाल यादव तीसरी बार चुने गए प्रधान

Sun, 13 Apr 2025 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 21नवनियुक्त प्रधान सतपाल का स्वागत करते सदस्य। स्रोत-संस्था - फोटो : सपा छात्र सभा की बैठक में मौजूद पदाधिकारी।
विज्ञापन
नारनौल। नारनौल गोसेवा मंडल की बैठक का रविवार को निजामपुर रोड स्थित श्री अनाथ गोशाला में हुई। मंडल संस्थापक मुकेश वालिया एवं संरक्षक कैलाश सोनी पहलवान के सानिध्य में नारनौल गोसेवा मंडल के सभी सदस्यों ने बैठक में भाग लिया।
विज्ञापन

नई कार्यकारिणी के लिए प्रक्रिया भी शुरू की गई। सतपाल यादव को एक बार फिर से संस्था प्रधान चुना गया। इसके अलावा संस्थापक मुकेश वालिया, पुरोहित पुरुषोत्तम कौशिक, संरक्षक कैलाश पहलवान, उप प्रधान सुभाष शर्मा, सचिव रमेश रईस, सह सचिव गजेंद्र नंबरदार, संगठन सचिव राजेश यादव, नितिन गुप्ता, ऑडिटर निशांत बंसल, मुख्य सलाहकार के पद पर दलीप यादव, सज्जन यादव का चयन किया गया। संरक्षक कैलाश सोनी पहलवान ने बताया कि संस्था के जिम्मेदार प्रधान सतपाल यादव की सक्रियता और लगन को देखते हुए सभी सदस्यों ने लगातार तीसरी बार उन पर विश्वास दिखाते हुए उन्हें प्रधान नियुक्त किया है। प्रधान सतपाल यादव ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए पूर्ण निष्ठा व लगन के साथ गो सेवा में समर्पित होने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर सदस्य सतीश शर्मा, विनय गुप्ता, मुकेश अग्रवाल, गौतम गोयल व रामचंद्र योगाचार्य आदि सहित समस्त सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें