फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: चंदपुरा के सतीश कुमार को मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक

विज्ञापन
फोटो नंबर- 13गांव चंदपुरा में निरीक्षक सतीश कुमार को पदक मिलने पर पगड़ी पहनाकर सम्मानित करत
विज्ञापन
मंडी अटेली। (महेंद्रगढ़) खंड के चंदपुरा गांव के सतीश कुमार को उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा पुलिस पदक से सम्मानित किया गया। सतीश वर्तमान में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में निरीक्षक के पद पर कार्यरत है। हाल ही में उन्हें पदोन्नत कर सहायक कमांडर बना दिया गया है। इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। सतीश कुमार की इस सफलता पर उनके गांव चंदपुरा में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें उन्हें पगड़ी व फूलमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर गांव के पूर्व सरपंच मास्टर हरदूल, सामाजिक कार्यकर्ता तेजप्रकाश, कैप्टन महावीर और जितेन्द्र आर्य, प्रधान सुमेर बेगपुर सहित कई गणमान्य लोगों ने उनकी सराहना की। समारोह के दौरान वक्ताओं ने कहा कि सतीश कुमार ने कड़ी मेहनत, ईमानदारी और देशभक्ति की भावना से सेवा कर के न केवल अपने विभाग का, बल्कि अपने गांव और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस मौके पर आरती राव के निजी सहायक विकास यादव भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें