फोटो नंबर- 04गांव बापडोली के एक खेत में गेंहू की फसल में लगी आग। स्रोत-ग्रामीण
नारनौल। क्षेत्र के नजदीकी गांव बापड़ोली में एक किसान की करीब एक एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग लगने की सूचना पर किसान व ग्रामीण एकत्रित हो गए। जिसके बाद दमकल गाड़ी को आग लगने की सूचना दी और आग पर काबू पाया गया। मिली जानकारी के अनुसार बापड़ोली निवासी बलजीत ने गेहूं की कटाई कर खेत में ही फसल एकत्रित की हुई थी। बुधवार को करीब 12 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की लपटें देखकर ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की। वहीं दमकल विभाग को भी आगजनी के बारे में सूचित किया। दमकल गाड़ी ने जब तक आग पर काबू पाया तब तक एक एकड़ की फसल जलकर राख हो चुकी थी।