फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सर्विस बॉयलाज 2013 के लाभों को रोकने पर सर्व शिक्षा कर्मचारी संघ ने जताया रोष

Thu, 23 Nov 2023 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। सर्व शिक्षा कर्मचारी संघ जिला महेंद्रगढ़ द्वारा हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद के कर्मचारियों को दिए गए सर्विस बॉयलाज 2013 को तुरंत प्रभाव से रोक लगाने पर सर्व शिक्षा कर्मचारी संघ द्वारा रोष प्रकट करते हुए नांगल चौधरी विधायक डॉ. अभय सिंह यादव को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में संघ सदस्यों ने बताया कि हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद ने सर्विस बॉयलाज 2013 द्वारा कार्यरत अनुबंधित कर्मचारियों को छठे वेतन आयोग का लाभ दिया गया था। इसे वर्ष 2018 में मुख्यमंत्री की अनुमति से इस लाभ को बढ़ाते हुए 7वें वेतन का लाभ अनुबंधित कर्मचारियों को दिया गया था, परंतु वित्तीय विभाग के एक आदेश द्वारा 16 नवंबर को सर्विस बॉयलाज 2013 के सभी लाभों को तुरंत प्रभाव से रोक दिया गया है। इससे कार्यरत सभी अनुबंधित कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। कर्मचारियों ने बताया कि पूरे राज्य में लगभग 5000 से अधिक अनुबंधित कार्यरत हैं, जिनके समक्ष इन आदेशों से रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। इनमें से कुछ कर्मचारी तो 15 वर्षों से अधिक समय से कार्यरत हैं एवं सभी कर्मचारियों की नियुक्ति सरकार के समस्त नियमानुसार के आधार पर हुई हैं। इस मौके पर सुशील लांबा, शिवराज सिंह, अजय वर्मा, जसबीर डागर, मुकेश ढ़ोसीवाल, रमेश गुप्ता, महेंद्र कुमार, रतन सिंह, अमित सैनी, धर्मवीर यादव व मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें