फोटो संख्या:76- पुराने नारनौल रोड पर सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक के नए कार्यालय का रिबन काटकर शुभ
महेंद्रगढ़। सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक द्वारा पुराना नारनौल मार्ग पर 11वां क्षेत्रीय कार्यालय स्थापित किया गया। क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन बैंक के अध्यक्ष संजीव कुमार धूपर ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।
यह कार्यालय महेंद्रगढ़ और चरखी दादरी जिलों में फैली 60 शाखाओं का संचालन और मार्गदर्शन करेगा। जो हमारे बैंक की निरंतर वृद्धि और ग्रामीण क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके अलावा इस आयोजन में रेवाड़ी क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक, राजीव कुमार, नाबार्ड से डीडीएम अंकित दहिया, एलडीएम विजय सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। संजीव कुमार धूपर ने बैंक की सभी योजनाओं का लोगों को लाभ देने पर जोर दिया।