फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अटल भूजल योजना में सतनाली खंड को शामिल करवाने के लिए सतनाली खंड के सरपंचों ने की बैठक

Sun, 02 Apr 2023 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
सतनाली। सतनाली को अटल भूजल योजना में शामिल करवाने की मांग को लेकर सतनाली खंड के सरपंचों ने रविवार को खंड कार्यालय में बैठक की। बैठक में सतनाली खंड के एक दर्जन से भी अधिक गांवों के सरपंचों ने हिस्सा लिया। श्री सुंडाराम ट्रस्ट के प्रधान संदीप मालड़ा की अध्यक्षता में हुई बैठक में विभिन्न गांवों के सरपंचों द्वारा विचार-विमर्श किया गया। अभिषेक शर्मा ने बताया कि खंड को योजना में शामिल करवाने के आगामी रणनीति पर मंथन किया। श्री सुंडाराम ट्रस्ट के प्रधान संदीप मालड़ा ने बताया कि गिरते भूजल समस्या को ध्यान में रखते हुए सरकार ने अटल भूजल योजना प्रारंभ की थी। योजना में देश के 7 राज्यों की 8353 पंचायतों शामिल हैं। इन सात राज्यों में हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और कर्नाटक शामिल हैं। इस योजना का इस साल का बजट लगभग 6 हजार करोड़ रुपये का है। जिला महेंद्रगढ़ भी इस योजना में शामिल किया गया है। लेकिन जिले के निजामपुर, सतनाली और सीहमा खंड शामिल नहीं किए गए थे। इन तीन में से उपमंडल नांगल चौधरी का निजामपुर खंड तो शामिल कर लिया गया परंतु सतनाली और सीहमा अभी तक शामिल नहीं किए गए हैं। भूजल स्तर हर साल गिरता जा रहा है और बहुत से हिस्से में तो भूजल स्तर 1200 से 1500 फिट के स्तर तक गिर गया है। ऐसे में सतनाली को अटल भूजल योजना में शामिल करने की अति आवश्यकता है।
विज्ञापन

योजना में शामिल होने के बाद सतनाली के विभिन्न गांवों में गिरते भूजल स्तर को रोकने के लिए अनेक काम किए जा सकेंगे जैसे गांवों को जोहड़ों को नहरों से जुड़वाने, जवाहरनगर और नंगला जैसे गांवों को नहरी नेटवर्क से जोड़ने व गांव माधोगढ़ की घाटी को भी गांव डालनवास की नहर से जोड़कर मानसून के दौरान माधोगढ़ घाटी में छोटे छोटे चैक डैम बनाकर पानी स्टोर किया जा सकता है। सतनाली और महेंद्रगढ़ खंड के एक दर्जन से भी अधिक गांवों के भूजल स्तर में सीधा लाभ होगा।
सरपंच एसोशिएसन के प्रधान और गांव पथरवा के सरपंच प्रियमोहन ने बताया कि 7 अप्रैल को सांसद धर्मबीर सिंह को सभी पंचायत प्रतिनिधि एक ज्ञापन सौंपकर इस मामले को जल्द सिरे चढ़ाने की मांग करेंगे। एसोसिएशन की तरफ से मुख्यमंत्री को भी पत्र लिखा जाएगा कि राज्य सरकार भी इस मामले में मजबूत पैरवी करें और सतनाली को अटल भूजल योजना में शामिल करवाए। ओमबीर गांव डालनवास ने कहा कि सतनाली को अटल भूजल योजना में शामिल करवाने के लिए सतनाली के सभी गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा और सभी के तालमेल से जो भी कदम उठाने की आवश्यकता होगी तो उनसे पीछे नहीं हटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-सतनाली खंड में शामिल हैं 25 गांव
- कुछ गांवों में भूजल स्तर 1200 से 1500 फिट तक पहुंच गया है
- राजस्थान के साथ लगती है कई गांवों की सीमा
- राज्य सरकार की तरफ से अभी तक नहीं किया गया कोई भी पत्राचा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें