फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सरपंच ने सलीमपुर में किया डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन

विज्ञापन
फोटो 11 डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन करती सरपंच। ग्रामीण
विज्ञापन
मंडी अटेली। गांव सलीमपुर में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरपंच कुमारी आरती ने आधुनिक सुविधाओं से युक्त डिजिटल लाइब्रेरी का निर्माण करवाकर उसका विधिवत उद्घाटन किया। सरपंच ने बताया कि डिजिटल लाइब्रेरी के माध्यम से छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं, रोजगार संबंधी तैयारी और उच्च अध्ययन के लिए बेहतर वातावरण मिलेगा। उन्होंने बताया कि स्थानीय विधायक एवं मंत्री आरती राव के सहयोग से गांव में अन्य विकास कार्यों की भी रूपरेखा तैयार की जा रही है। वहीं ग्रामीण युवाओं ने बताया कि अब उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए शहर की लाइब्रेरी या कोचिंग सेंटर पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें