फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गबन के आरोप में गिरफ्तार करीरा की पूर्व सरपंच भेजी जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
खंड के गांव करीरा की पूर्व महिला सरपंच को गबन के मामले में कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। कनीना पुलिस ने लाखों रुपये गबन के मामले में पूर्व सरपंच सुमन देवी को गिरफ्तार कर कनीना कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया था। रिमांड पूरा होने बाद वीरवार को कोर्ट में पेश किया तो कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

बता दें कि करीरा की पूर्व सरपंच सुमन देवी ने अपने कार्यकाल में जो विकास कार्य करवाये थे। ग्रामीणों ने उसकी उच्च अधिकारियों से जांच के लिए शिकायत की थी। जांच के दौरान विकास कार्यो में खामियां मिली थी तो जांच में पूर्व सरपंच द्वारा 175509 रुपये का गबन पाया गया था। तात्कालिक बीडीपीओ कनीना ने विजिलेंस जांच रिपोर्ट पुलिस को दी। जिसमेें पुलिस ने 2017 में केस दर्ज किया था। प्रदेश के गृहमंत्री अनिल विज की ओर से प्रदेश के सभी थानों से 6 माह से दो वर्ष तक के लंबित मुकदमे की रिपोर्ट मागें जाने पर पुलिस हरकत में आई। गबन की आरोपी महिला सरपंच को गिरफ्तार कर लिया था। कनीना के थानाध्यक्ष सतबीर सिंह राठौर ने बताया की पूर्व सरपंच सुमन देवी को पुलिस रिमांड पूरा होने के बाद कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने 30 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें