फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सरपंच पक्ष ने लगाई आरोपियों को पकड़ने की गुहार

Fri, 26 May 2017 12:06 AM IST
bureau
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। भुंगारका शराब के ठेके पर तोड़फोड़ और आगजनी के मामले में हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है।
विज्ञापन

दोनों पक्षों के लोग एक दूसरे के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर लामबंद हैं। पिछले दो-तीन दिन से गांव के सरपंच जगत सिंह के खिलाफ ग्रामीणों और पंचों ने मोर्चा खोलकर फर्जी हस्ताक्षर मामले में कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।
वीरवार को वर्तमान सरपंच जगत सिंह के समर्थकों ने शराब के ठेके पर तोड़फोड़ करने और आगजनी की घटना बचे आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक अनिल धवन से गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पुलिस अधीक्षक ने ग्रामीणों को एक-दो दिन में बचे आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है। पुलिस अधीक्षक को सौंपी शिकायत में धर्मपाल चेयरमैन, रामप्रसाद पंच, रोशन लाल, जयप्रकाश, राजबीर, मांगे राम, जगदीश, अभय सिंह, मनपाल, फूल सिंह, सूबे सिंह, रामानंद यादव, सुनील पंच, पृथ्वीराज, रमेश, अतर सिंह व हीरालाल समेत अन्य ग्रामीणों ने कहा कि एक माह पूर्व शराब के ठेके में आग लगाकर सेल्समैन को जिंदा जलाकर मारने का प्रयास किया गया था। पुलिस ने समय पर पहुंचकर सेल्समैन को बचा लिया था। डाक्टर की रिपोर्ट में सेल्समैन को 35 प्रतिशत जला हुआ दिखाया गया है। इसलिए उक्त केस में धारा-307 लगाई जाए। ग्रामीणों ने बताया कि इस मामले में 19 आरोपी नामजद है। इसमें पुलिस ने एक मुलजिम पूर्व सरपंच राजेंद्र प्रसाद को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया है, जबकि बचे 18 मुलजिम अब भी गांव का माहौल खराब कर रहे हैं। बचे आरोपियों को भी जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। ग्रामीणों ने बताया कि सेल्समैन पंचायत समिति सदस्य भी है। उससे हारे प्रतिनिधि उससे चिढ़े हैं। वहीं पूर्व सरपंच राजेंद्र प्रसाद भी हारा हुआ सरपंच प्रत्याशी है। राजेंद्र प्रसाद ने पूर्व में नांगल चौधरी बीडीओ के साथ अभद्रता की थी। इसकी एफआईआर भी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें