नारनौल। भाजपा ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री सरिता जांगिड़ ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणवीर सिंह गंगवा से मुलाकात कर नई जिम्मेदारी सौंपने पर आभार जताया। गांव दोखेरा निवासी सरिता जांगिड़ को हाल ही में भाजपा के राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा में राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त किया गया है। उन्होंने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष अमरपाल मौर्य सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं का भी धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरते हुए ओबीसी वर्ग के हितों के लिए निष्ठा से कार्य करेंगी। संवाद