नारनौल। हुड्डा सेक्टर स्थित भाजपा जिला उपाध्यक्ष वासुदेव यादव के कार्यालय में शुक्रवार को पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश व जिला पदाधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान वासुदेव यादव ने सभी पदाधिकारियों को पटका पहनाकर सम्मानित किया और नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निष्ठा से निर्वहन करें। उन्होंने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर डॉ. अर्चना ठाकुर, पवन कुमार, एडवोकेट रिया चौहान, दिनेश डालू सिंह और सुनील कुमार वर्मा मौजूद रहे। संवाद