फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में संतोष ने लहराया परचम

Sat, 12 Apr 2025 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो सख्ंया:54- राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में आयोजित प्रतियोगिता में हिस्सा लेते विद्यार्थी - फोटो : mathura
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। राजकीय महाविद्यालय में रेड रिबन क्लब के तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

शुभारंभ महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. बलजीत सिंह, रेड रिबन क्लब प्रभारी डॉ. पविता यादव ने दीप जलाकर किया। डॉ. बलजीत सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना ही एक स्वस्थ और सुरक्षित समाज की नींव है।
विज्ञापन

डॉ. पविता यादव के निर्देशन में निबंध लेखन, पेंटिंग, स्लोगन लेखन, पोस्टर मेकिंग, कविता पाठ प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।
स्लोगन लेखन में संतोष ने प्रथम, दिनेश द्वितीय, आशीष और नीतीश ने संयुक्त रूप से तृतीय रहे। पेंटिंग में दिनेश प्रथम, संतोष द्वितीय और कपिल तृतीय रहे। निबंध लेखन में रिद्धिमा प्रथम, सीमा द्वितीय और हेमंत तृतीय रहा। पोस्टर मेकिंग में रितिक प्रथम, दिव्या द्वितीय और पायल तृतीय रही। कविता पाठ प्रतियोगिता में पलक प्रथम, अनामिका द्वितीय व अनीश तृतीय रही। सभी विजेताओं को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें