फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मिड डे मील कार्यकर्ता यूनियन की ब्लॉक प्रधान बनी संतोष

Tue, 27 May 2025 12:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल।
विज्ञापन


मिड डे मील कार्यकर्ता यूनियन हरियाणा संबंधित एआईयूटीयूसी की डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क नांगल चौधरी में बैठक हुई।
बैठक की अध्यक्षता एआईयूटीयूसी के जिला प्रधान मास्टर सुबे सिंह ने की। इस दौरान नांगल चौधरी की ब्लाॅक कमेटी का गठन किया। जिसमें संतोष खंड प्रधान, ममता उप प्रधान, लक्ष्मी सचिव तथा सुमन को
कोषाध्यक्ष सर्वसम्मति से चुना गया। बैठक में मिड डे मील कार्यकर्ताओं की पानीपत में पांच जून को होने वाली
प्रदेश स्तरीय रैली में बढ़ चढ़ कर भाग लेने का निर्णय लिया गया। मिड-डे मील कार्यकर्ताओं की होने वाली 5 जून की रैली में मिड डे मील कुक कम हेल्पर्स को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने, तब तक न्यूनतम वेतन लागू करने, साल में 10 माह की बजाय 12 महीने का वेतन देने, वेतन हर माह 7 तारीख तक भुगतान करने सहित अनेक मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा जाएगा। बैठक को ग्रामीण चौकीदार संगठन हरियाणा के जिला प्रधान सुरेश चंद नंगली व अंजू देवी सामाजिक कार्यकर्ता ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर राजबाला, शारदा, उर्मिला, लक्ष्मी, कृष्णा, ममता, प्रेम, जमना, मंजू, सन्तोष, गीता, सुमन, कौशल्या, मुकेश, संतरा, कमल, केशर, तीजा, किताब आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें