फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: ओपन कबड्डी प्रतियोगिता में संस्कार भारती कॉलेज ने मारी बाजी

विज्ञापन
फोटो संख्या:75- गांव पालड़ी पनिहारा में टीम को सम्मानित करते कमेटी के सदस्य--स्रोत- कमेटी
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। गांव पालड़ी पनिहारा में बाबा रूपादास मंदिर में ओपन कबड्डी प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में संस्कार भारती डिग्री कॉलेज ने प्रथम व हिसार ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि विधायक कंवर सिंह यादव रहे।
विज्ञापन

बाबा रूपादास मंदिर कमेटी के प्रधान विजयपाल फौजी ने बताया कि शुक्रवार देर शाम को कबड्डी का फाइनल मुकाबला खेला गया। फाइनल मुकाबला संस्कार भारती डिग्री कॉलेज व हिसार के मध्य खेला गया।
संस्कार भारती ने प्रथम व हिसार ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि सेमीफाइनल में संस्कार भारती कॉलेज, हिसार, आदलपुर, राकेश हरियाणा पुलिस के मध्य खेला गया। इसमें संस्कार भारती कॉलेज व हिसार के मध्य फाइनल मुकाबला खेला गया।
विज्ञापन

विधायक कंवर सिंह यादव ने विजेता को 61 हजार व उप विजेता को 41 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। उन्होंने कबड्डी इंडोर स्टेडियम बनाने की घोषणा की गई। उन्होंने बताया कि डॉ. पवन कुमार व डॉ. कुलदीप की ओर से क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता टीम को 250 ग्राम चांदी का कप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें