फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: महिला नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में संस्कार भारती ए टीम जीती

Fri, 24 Jan 2025 11:15 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:79- महिला ​नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में विजेता संस्कार भारती ए को ट्राॅफी देकर सम्म
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। गांव पाली में बाबा जयराम दास के मेले पर दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

मंदिर कमेटी प्रधान भंवर सिंह ने बताया कि महिला नेशनल कबड्डी में 18 टीमों ने हिस्सा लिया, इसमें 16 मुकाबले खेले गए। तोशाम, सोनीपत, संस्कार भारती, आरपीएस कॉलेज, लुदाना जींद, आरएस स्पोर्टस राई, रोहतक, मंडी हिसार सहित अन्य टीमों ने हिस्सा लिया।
फाइनल मुकाबला संस्कार भारती ए व संस्कार भारती बी के मध्य खेला गया। मुकाबला टाई पर रहने के बाद पांच-पांच राउंड करवाएं गए। इसमें संस्कार भारती ए ने संस्कार भारती बी को 6-5 से हराया। शनिवार को कबड्डी नेशनल पुरुष, कुश्ती व वाॅलीबाल के मुकाबले खेले जाएंगे। कबड्डी नेशनल पुरुष की विजेता टीम को 1.21 लाख रुपये का पुरस्कार होगा जबकि उप विजेता को 81 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कबड्डी नेशनल महिला प्रतियोगिता में विजेता को 51 हजार तथा उप विजेता टीम को 31 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। वॉलीबाल की विजेता टीम को 51 हजार तथा उप विजेता को 31 हजार रुपये का पुरस्कार होगा। इसके अलावा शनिवार को मेला के अवसर पर 500 रुपये से 51 हजार रुपये के कुश्ती दंगल का भी आयोजन किया जाएगा।

फोटो संख्या:79- महिला नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में विजेता संस्कार भारती ए को ट्राॅफी देकर सम्म

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें